यूपी में 73 लाख युवाओं ने अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वाया अपना नाम, 4 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
उत्तर प्रदेश में करीब 73 लाख पात्र युवा अब तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत छूटे हुए नाम जोड़े जा रहे हैं और अंतिम सूची 4 जनवरी को प्रकाशित होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गलती से हटाया गया कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे।