मुरादाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत, मां-बेटे समेत 4 की मौत
मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार सुबह छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव के पास रोडवेज बस और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे घने कोहरे के बीच हुआ; घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच जारी है।