उत्तर प्रदेश में 2026-27 सीजन में 88.96 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान : इस्मा
चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश के फिर से देश में सबसे आगे रहने का अनुमान है। चीनी उद्योग संगठन इस्मा के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 2026-27 सीजन में प्रदेश में 88.96 लाख टन चीनी का उत्पादन हो सकता है, जिससे यूपी महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आ जाएगा। पिछले सीजन में महाराष्ट्र 99.17 लाख टन उत्पादन के साथ पहले नंबर पर था, जबकि यूपी का उत्पादन 89.74 लाख टन रहा था।