मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

MEERUT: वेंक्टेश्वरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

29 Nov 2026, 02:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

मेरठ के श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें अमरोहा के सांसद कंवर सिंह तंवर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है।