दिल्ली मर्डर केस में पुलिस का ऐक्शन! नाबालिग की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग
दिल्ली के शकूरपुर गांव में मामूली विवाद के बाद एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे मृतक की बहन से आरोपी की दोस्ती को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। सुभाष प्लेस थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।