भारत आज नई दिल्ली में आईओआरए की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा
भारत आज नई दिल्ली में हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी कर रहा है। इस बैठक में संगठन के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद भागीदारों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग और विकास को लेकर अहम चर्चाएं होंगी।