Deoria Mazar Controversy: दिव्या मित्तल का शलभ मणि त्रिपाठी को जवाब,बोलीं- मजार तब भी थी,आज भी है
देवरिया की पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मजार पहले भी थी और आज भी है, चादर अब भी चढ़ रही है, और जो तोड़ा गया था वह अवैध निर्माण था, मजार नहीं। मित्तल ने यह भी कहा कि वह किसी दबाव में कार्रवाई नहीं करतीं और नौकरी की गारंटी संविधान से मिली थी।