तिलक वर्मा की कप्तानी में यही हश्र होना था, टीम का हो गया बंटाधार
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय ए टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। श्रीलंका ने 317 रन के लक्ष्य को सिर्फ 41.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा की धीमी पारी (66 गेंदों पर 53 रन) भी चर्चा में रही, जबकि वैभव सूर्यवंशी 40 और अभिषेक शर्मा 78 रन बनाकर आउट हुए।