20 शतक... 10594 रन और 175 विकेट, खत्म हुआ 15 साल लंबा करियर, भारत के धाकड़ क्रिकेटर ने 32 की उम्र में लिया संन्यास
तमिलनाडु के पूर्व कप्तान और अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के ऑलराउंडर बाबा अपराजित ने 32 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे करियर में उन्होंने 102 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, 10594 रन बनाए और 175 विकेट लिए। अब वह कोचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने बीसीसीआई का लेवल-2 सर्टिफिकेशन भी पूरा कर लिया है।