वैभव सूर्यवंशी टेस्ट और वनडे खेलने के लिए भी तैयार, बोले- बदल सकता हूं खेल
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि वह सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी में जरूरत के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं और भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने को तैयार हैं।