ऋषभ पंत का शतक देख खड़े होकर सुनील गावस्कर बजाने लगे ताली! कभी स्टुपिड कह लगाई थी फटकार
वेलिंगटन टेस्ट में ऋषभ पंत ने 153 गेंदों पर 128 रन की शानदार पारी खेली और छक्का लगाकर अपने करियर का नौवां टेस्ट शतक पूरा किया। शतक पूरा होते ही कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर खड़े होकर ताली बजाने लगे। दो साल पहले मेलबर्न में गावस्कर ने पंत को लाइव कमेंट्री में 'स्टुपिड' कहा था। पंत चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर भी बन गए।