मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

प्रियांश आर्य ने 19 छक्के लगाकर रचा इतिहास, बना दिया T20 में किसी भी भारतीय का सबसे बड़ा स्कोर

24 Nov 2026, 10:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ महज 68 गेंदों में 181 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 19 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। उन्होंने 36 गेंदों में शतक पूरा किया और केएल राहुल के 152 रन के भारतीय रिकॉर्ड के साथ-साथ तिलक वर्मा के 151 रन के टूर्नामेंट रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उनकी पारी की बदौलत दिल्ली ने 275 रन बनाए और तमिलनाडु को 116 रन से हराया; 19 छक्कों के साथ वह एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्कों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी पर भी पहुंच गए।