मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यशस्वी-राहुल ओपनर, सिराज-जडेजा IN, सुंदर OUT; दूसरे टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

26 Nov 2026, 10:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें दो बदलाव किए गए हैं। उनके मुताबिक मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को क्राइस्टचर्च टेस्ट में हर हाल में खिलाना चाहिए, क्योंकि वेलिंगटन में उन्हें न खिलाने पर काफी विवाद हुआ था। इन दोनों की जगह वाशिंगटन सुंदर और अंशुल कम्बोज को बाहर रखने की बात कही गई है।