मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Sri Lanka A vs India A: सिनेथ जयवर्धने-लसिथ क्रूसपुले के शतकों के आगे टीम इंड‍िया का सरेंडर, श्रीलंका की सेमीफाइनल में महाव‍िजय

27 Nov 2026, 02:33 AM • मानवाधिकार मीडिया

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने भारत ए को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत ए के 317 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने सलामी बल्लेबाजों लसित क्रूसपुले (116 रन) और सिनेथ जयवर्धने (105 रन) के शतकों की बदौलत 51 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। भारत ए की ओर से अभिषेक शर्मा ने 78 और कप्तान तिलक वर्मा ने 53 रन बनाए थे।