दिल्ली में मकान में भीषण आग से चार लोगों की मौत, दो झुलसे; ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट से आग लगने की आशंका
दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। आग सुबह करीब 4:15 बजे इमारत के भूतल पर लगी, जहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन चल रहा था। दमकल की गाड़ियों ने करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया, जबकि मेजेनाइन मंजिल से छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में आग की वजह चार्जिंग पॉइंट मानी जा रही है।