झारखंड के रामगढ़ में NH-33 पर भीषण सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 13 की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार रात करीब दो बजे रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। राजराप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर दर्शन को जा रही स्कॉर्पियो में सवार 14 लोगों में से चार बच्चों समेत 13 की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ। सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।