मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

430 एनकाउंटर, 14 बदमाश ढेर... चार साल में गाजियाबाद में घटते अपराध का पूरा रिपोर्ट कार्ड

26 Nov 2026, 02:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के चार साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान अपराधों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है — लूट में करीब 84 प्रतिशत और चोरी में 61 प्रतिशत की कमी आई है। महिला संबंधी अपराधों में भी 44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि पुलिस ने 430 एनकाउंटर में 14 बदमाशों को ढेर किया है।