मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दुर्ग में मंत्री यादव के चार आरोपियों को उम्रकैद, ढाई साल बाद आया अदालत का बड़ा फैसला

20 Nov 2026, 02:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

दुर्ग के चर्चित मंत्री यादव हत्याकांड में अदालत ने करीब ढाई साल बाद फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश ने चारों आरोपियों को हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। दो आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत अलग से दो और तीन साल की सजा भी सुनाई गई है।