Cyber Crime पर बोकारो पुलिस सख्त, अब जिले के किसी भी थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी
बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब साइबर ठगी से जुड़ी प्राथमिकी जिले के किसी भी थाने में दर्ज कराई जा सकेगी, जिससे पीड़ितों को थाने-थाने भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसे पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने संबोधित किया।