मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

फ़लस्तीनी आबादी के विरुद्ध 'अत्याचार अपराधों को अंजाम दिए जाने का जोखिम'

26 Nov 2026, 10:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने चेतावनी दी है कि फ़लस्तीनी आबादी के विरुद्ध हमले और अधिकारों के उल्लंघन लगातार जारी हैं, जिससे कब्ज़े वाले इलाकों में अत्याचार के नए अपराधों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनियों को अनसुना किया गया और अत्याचार अब भी हो रहे हैं। ग़ाज़ा सिटी के रिमाल इलाके में विस्थापित लोगों के लिए अस्थाई तम्बू लगाए गए हैं।