मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दुबई से जुड़े साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12,000 सिम कार्ड सप्लाई, 7 गिरफ्तार

20 Nov 2026, 12:32 AM • मानवाधिकार मीडिया

पिंपरी-चिंचवड साइबर पुलिस ने दुबई से चल रहे साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि ग्राहकों के नाम पर जारी 10 से 12 हजार सिम कार्ड दुबई भेजे गए, जिनका इस्तेमाल ठगी के कॉल, फर्जी ऐप और बैंक खातों से जुड़ी धोखाधड़ी में होता था। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।