बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ का बड़ा एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी दुर्दांत गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर
बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त अभियान में 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया गया। उस पर 16 नवंबर को दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।