मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी के क्राइम वर्ल्ड में महिलाओं का दखल; अपराध का कैसे बदला पैटर्न, पढ़िए रिपोर्ट

22 Nov 2026, 06:34 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश की अपराध की दुनिया में महिलाओं की भूमिका समय के साथ काफी बदल गई है। अस्सी-नब्बे के दशक में जहां महिला डकैतों और उनके गिरोहों का खौफ था, वहीं अब संगठित गिरोह लगभग खत्म हो चुके हैं और अपराध का तरीका आधुनिक तकनीक, साइबर ठगी और निजी रिश्तों से जुड़े विवादों की ओर मुड़ गया है। फूलन देवी और सीमा परिहार जैसी चर्चित हस्तियों से लेकर मेरठ के मुस्कान केस तक, हाल की घटनाएं इसी बदले हुए पैटर्न की ओर इशारा करती हैं।