मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखीमपुर में हाईवे पर अपराध और सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, एनएच-30 की हर गतिविधि पर रहेगी कैमरों की नजर

20 Nov 2026, 08:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर अब हर किलोमीटर पर कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि सड़क हादसों और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। टोल प्लाजा को हाईवे का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां से पूरे मार्ग की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार कैमरों से निगरानी बढ़ने पर हादसों और अपराधों में कमी आने की उम्मीद है।