मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

"हमने यूपी से माफिया और मच्छर दोनों खत्म कर दिए", गोरखपुर में बोले CM योगी, सपा पर भी साधा निशाना

29 Nov 2026, 10:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस पर गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 502 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश से माफिया और मच्छर दोनों खत्म कर दिए गए हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कट्टा-बम बनते थे, अब युवाओं की स्किलिंग हो रही है और उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल समेत आधुनिक हथियार बन रहे हैं।