प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रेवती राम तालाब मेले में पहुंचीं सदर विधायक अदिति सिंह, बोलीं- ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोना हम सभी की जिम्मेदारी

क्षेत्रवासियों और आयोजन समिति से किया संवाद, समस्याएं व सुझाव सुनकर समाधान का दिया भरोसा

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 स्थित ऐतिहासिक रेवती राम तालाब मेले में सदर विधायक अदिति सिंह पहुंचीं। मेले में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर संवाद किया।

अदिति सिंह ने कहा कि रेवती राम तालाब मेला क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे आयोजन समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने में भी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलना और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सीधे सुनना उनकी प्राथमिकता रही है। क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें जनसेवा एवं विकास के संकल्प के साथ काम करने की ऊर्जा देता है।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान और रायबरेली सदर क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए वह प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी। उन्होंने मेले में आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।

सदर विधायक ने मेले के आयोजन के लिए वार्ड नंबर-2 के सभासद प्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, स्थानीय नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram