प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण मेरी प्राथमिकता: सदर विधायक अदिति सिंह

– लालूपुर चौहान स्थित आवास पर जनसुनवाई, सड़क, बिजली, जल निकासी और राजस्व से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी

रायबरेली। लालूपुर चौहान स्थित निजी आवास पर रविवार को आयोजित जनसुनवाई में रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों और माताओं-बहनों ने सदर विधायक अदिति सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, जल निकासी, आवास, राजस्व समेत विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। अदिति सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।

सदर विधायक ने कहा, “जनता का विश्वास और सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है।”

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram