प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

हरतालिका तीज पर बनी गांव में हुआ विशाल इनामी दंगल, रामपाल मिश्रा और राममूर्ति बने संयुक्त दंगल केसरी

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह, बोले- सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है दंगल

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को सरोजनीनगर के बंथरा क्षेत्र के बनी गांव स्थित श्री रेतेश्वर महादेव धाम में हर वर्ष की तरह पौराणिक विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ शामिल हुए।

मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अखाड़े की मिट्टी अनुशासन, संस्कार और संघर्ष की प्रेरणा देती है। यही मिट्टी पहलवान को योद्धा बनाती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अखाड़े से जुड़ने, शरीर को स्वस्थ रखने और अपनी परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दंगल में मल्लावां, हरदोई के पहलवान रामपाल मिश्रा और दतिया, मध्य प्रदेश के पहलवान राममूर्ति को संयुक्त रूप से ‘दंगल केसरी’ का खिताब दिया गया।

विशाल दंगल में झांसी, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गाजियाबाद, चंदौली, हाथरस समेत विभिन्न स्थानों और हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, पूर्व प्रधान जगनायक सिंह, भाजपा नेता विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, अखिल भारतीय पाल महासभा के अध्यक्ष सज्जन पाल, लकी कपूर, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram