प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा, डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

– सरोजनीनगर विधायक ने कहा- अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ, स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम

शकील अहमद

लखनऊ। प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को ₹5 लाख की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा प्रदान करने की घोषणा पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। आमजन के अधिकारों की रक्षा करने, जरूरतमंदों को न्याय दिलाने और कानून के शासन को मजबूत करने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में अधिवक्ताओं के साथ उनके परिवारों की स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए व्यापक बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। पत्र के माध्यम से अधिवक्ताओं के लिए जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि बीमारी, दुर्घटना अथवा किसी आकस्मिक परिस्थिति में अधिवक्ता परिवारों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख की कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस सुविधा की घोषणा अधिवक्ता समाज और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच है। गंभीर बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में महंगे उपचार का खर्च परिवार पर आर्थिक बोझ न बने, इस दिशा में यह निर्णय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता समाज के अधिकारों और न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करते हैं, उनके स्वास्थ्य और परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार का यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोककल्याणकारी सोच और अधिवक्ता समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का यह निर्णय उनके और उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram