प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत, बचाने पहुंची 10 साल की बच्ची झुलसी

– लोहे की दरांती बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद हुआ हादसा, बिजली सप्लाई बंद कर दोनों को निकाला गया बाहर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के गोलसागर गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंची 10 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई।

ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दोनों को करंट की चपेट से बाहर निकाला। महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है।

गोलसागर गांव निवासी पूजा (32) पत्नी राम सहाय सुबह घर में टांड से रस्सी उतार रही थीं। इसी दौरान पास में रखी लोहे की दरांती फिसलकर नीचे गिर गई। दरांती पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार में करंट होने के कारण दरांती में भी करंट उतर गया।

दरांती हटाने के दौरान करंट की चपेट में आईं

पूजा ने जैसे ही दरांती को हटाने के लिए हाथ बढ़ाया, वह करंट की चपेट में आ गईं। तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें देखकर परिवार के लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन करंट के कारण उनके लिए भी खतरा पैदा हो गया।

इसी दौरान पूजा के जेठ की 10 वर्षीय बेटी नेहा भी करंट की चपेट में आ गई। बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद पूजा और नेहा को करंट की चपेट से बाहर निकाला गया।

परिजन पूजा को तत्काल सीएचसी बृजमनगंज लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल नेहा का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

मुंबई में काम करते हैं पति

बताया गया कि पूजा के पति राम सहाय मुंबई में काम करते हैं। पूजा के दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram