मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बृजमनगंज नगर पंचायत कार्यालय में विश्वकर्मा पूजन, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने गाड़ियों की पूजा की

17 Sep 2026, 11:41 AM • मानवाधिकार मीडिया

– जेसीबी, ट्रैक्टर, टैंकर और कचरा वाहनों पर लगाया तिलक, माल्यार्पण कर विधि-विधान से किया पूजन

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।

पूजन के बाद नगर पंचायत की सभी गाड़ियों—जेसीबी, ट्रैक्टर, टैंकर, कचरा वाहन आदि का भी विधिवत पूजन किया गया। वाहनों पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से नगर का विकास कार्य निरंतर चल रहा है।

पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासद झीनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया और सनी रैना के साथ कर्मचारी विजय शंकर पांडेय, दीपक विश्वकर्मा, सफाई कर्मी राजकुमार चौरसिया तथा वाहन चालक राजू, सोनू, पिंटू, ओमकार, अनिल कुमार, अखिलेश्वर, विक्की, दुर्गेश कुमार और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।