प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

हिंदू खेड़ा अमौसी के नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की पहल

– विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के संज्ञान में मामला रखने के बाद एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर भेजा, दो-तीन दिन में समाधान का आश्वासन

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के हिंदू खेड़ा, अमौसी निवासी नागरिकों के अनुरोध पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने उनकी समस्या के समाधान के लिए पहल की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के संज्ञान में प्रकरण रखा।

इसके बाद मौके पर संबंधित एसडीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया। एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल ने स्थानीय नागरिकों से समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आश्वासन दिया कि दो-तीन दिनों के भीतर प्रकरण का समाधान करते हुए आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं उचित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram