प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समारोह में शामिल हुईं सदर विधायक अदिति सिंह, नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

– राना बेनी माधव सिंह मैदान में आयोजित समारोह में वैवाहिक उपहार किए भेंट, सुखमय दांपत्य जीवन की कामना

रायबरेली। अमावां विकासखंड के अंतर्गत राना बेनी माधव सिंह मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में सदर विधायक अदिति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विवाह बंधन में बंधे नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें वैवाहिक उपहार भेंट किए।

समारोह में विधायक अदिति सिंह ने कहा कि विवाह दो परिवारों को जोड़ने वाला पवित्र संस्कार है। उन्होंने नवदंपतियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान कर रही है। उनके अनुसार, योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक संबल मिलने के साथ बेटियों के सम्मान और स्वाभिमान को भी मजबूती मिल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता और समानता की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वर-वधू के परिजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram