प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में धूमधाम से निकला गणेश जी का डोला, गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे

– गल्ला मंडी से विसर्जन स्थल तक निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुई आरती और पुष्पवर्षा, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में शनिवार को गणेश उत्सव के समापन पर गणपति बप्पा का डोला धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। पूरे नगर में ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे गूंजते रहे।

बृजमनगंज बाजार स्थित गल्ला मंडी से शुरू हुआ गणेश जी का डोला नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा। आकर्षक ढंग से सजाई गई गणेश प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुलूस में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर गणेश जी की आरती उतारी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया।

डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं और बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विसर्जन स्थल पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निरंजन राय, आलोक यादव, राजन पासवान, गजेंद्र सिंह, महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव तथा कांस्टेबल उमेश दुबे, अरविंद खरवार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस दौरान मृत्युञ्जय जायसवाल, लकी वर्मा, धनंजय जायसवाल, अंकित जायसवाल, श्याम जायसवाल, मनोज मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, राहुल गुप्ता, राजन गुप्ता, रमेश जायसवाल, सभासद मनोज जायसवाल, आर्यन जायसवाल, लाडला जायसवाल, हैप्पी जायसवाल, रवि वर्मा, अंकित वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram