प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

एनसीआरएमयू झांसी शाखा नं. 3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी स्टेशन पर आयोजित, सेवानिवृत्त एजीएम का विदाई समारोह संपन्न*

करारी/झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) झांसी मंडल मंत्री अमर सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सोमवार को शाखा नंबर-3 की प्रबंध समिति की बैठक करारी रेलवे स्टेशन पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई एवं उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान करारी रेलवे स्टेशन से आए रेल कर्मचारियों ने अपनी कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को यूनियन पदाधिकारियों के समक्ष रखा। यूनियन पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाकर जल्द हल कराने का भरोसा दिया। यूनियन प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि एनसीआरएमयू हर समय रेल कर्मचारियों के हितों और हक की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
इस अवसर पर सेवा-निवृत्त हुए शाखा एजीएम (AGM) श्री लक्ष्मण दास का भावभीना विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने रेल सेवा और यूनियन में उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामनरेश राय को नया एजीएम (AGM) मेंबर मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में शाखा सचिव एस.के. द्विवेदी एवं अध्यक्ष राम प्रकाश के नेतृत्व में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अकील अहमद, अरविंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, कालूराम कुशवाहा, गगन यादव, सर्वेश कुमार, जितेंद्र, शैलेंद्र सिंह यादव, अजय गौतम, नरेंद्र झा, गजराज सिंह यादव, विकास सहित भारी संख्या में रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram