प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

ताला टूटा, बक्सा खुला और जेवर गायब…..24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश जंगल गुलरिहा में घर में हुई चोरी, 21 वर्षीय महिला गिरफ्तार

महराजगंज। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा में घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी किए जाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। मामले में एक 21 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जंगल गुलरिहा निवासी मंशा देवी पत्नी स्वामीनाथ मौर्य 20 सितंबर की सुबह करीब दस बजे परिवार के साथ जंगल के किनारे स्थित पाही पर खेती-बारी के काम से गई थीं। शाम करीब सात बजे वापस लौटीं तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे बक्से की कुंडी भी टूटी हुई थी। बक्सा खोलकर देखने पर उसमें रखे जेवरात गायब मिले।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 0149/2026, धारा 331(4), 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।जांच के दौरान उपनिरीक्षक हरीश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर को बिंदू पुत्री रमेश मौर्य निवासी जंगल गुलरिहा उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरफ्तार महिला के कब्जे से पीली धातु की नथिया, अंगूठी और ओम वाला लॉकेट तथा सफेद धातु की एक जोड़ी पाजेब, करधन, आठ बिछिया, चेन और एक जोड़ी पायल बरामद होने की जानकारी दी गई है।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हाकिम चंद, हेड कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार, कांस्टेबल सतीश चौधरी, बबलू यादव, जगदीश पटेल तथा महिला कांस्टेबल सोनी कुमारी और पिंकी शामिल रहीं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram