प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

एलडीए की टीम पैमाइश के लिए नहीं पहुंची तो नाराज हुईं पार्षद गीता देवी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि से की वार्ता

– भूमि संबंधी समस्या के समाधान के लिए शनिवार को दोबारा मौके पर एलडीए की राजस्व टीम बुलाने पर बनी सहमति

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में स्थानीय नागरिकों की भूमि संबंधी समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित पैमाइश को लेकर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने एलडीए की राजस्व टीम के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी जताई।

बताया गया कि एलडीए के जेई एवं राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के लिए कई बार समय निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्धारित समय पर टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। पार्षद गीता देवी गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचीं और वहां मौजूद नागरिकों से पूरे प्रकरण की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि वहां एक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसके कारण संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाए।

इसके बाद पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि श्री अखिलेश जी से वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने नागरिकों की समस्या का जल्द समाधान कराने के लिए पैमाइश की नई तिथि निर्धारित किए जाने की बात रखी।

वार्ता के दौरान तय किया गया कि शनिवार को पुनः समय निर्धारित कर एलडीए की संबंधित टीम को मौके पर बुलाया जाएगा, ताकि नागरिकों की उपस्थिति में आवश्यक पैमाइश कर प्रकरण का समाधान आगे बढ़ाया जा सके।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram