प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

खीरों में धूमधाम से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, डीजे की धुन पर थिरके सैकड़ों श्रद्धालु

– दर्जनों शोभा यात्राओं से भक्तिमय हुआ माहौल, बनईमऊ स्थित पुरवा ब्रांच रजबहा के किनारे विधि-विधान से हुआ भू विसर्जन

खीरों, रायबरेली। विकास क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा समेत कई अन्य गांवों में स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को धूमधाम के साथ किया गया।

डीजे पर बजते भक्ति गीतों के बीच सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने गणेश यात्रा निकालते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए क्षेत्र के बनईमऊ स्थित पुरवा ब्रांच रजबहा के किनारे गणेश प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया।

कस्बे के पुरानी बाजार, नई बाजार, सेवपुर, बाबू खेड़ा समेत दर्जनों गांवों में भक्तों द्वारा स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं को बुधवार की दोपहर बाद लोडर में सजाकर डीजे पर बजाए जा रहे भक्ति गीतों के बीच धूम-धाम से विसर्जन के लिए ले जाया गया।

इस मौके पर ट्रैक्टर ट्रालियों, ई रिक्शा व बाइक से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व किशोर-किशोरियों की टोलियां भक्ति गीतों पर थिरकते हुए बनईमऊ स्थित पुरवा ब्रांच रजबहा के किनारे भू विसर्जन के लिए दर्जनों प्रतिमाओं को लेकर गए।

विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जयकारे लगाए। निर्धारित स्थान पर विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram