Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

Published on: 06-09-2023

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व– प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता 

भजन संध्या में बही भगवान श्री कृष्ण की भक्ति की बहार

6 सितंबर प्रयागराज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भाजपा नेता कुमार नारायण  के संयोजन में श्री राधा कृष्ण मंदिर मुंशी राम प्रसाद की बगिया मुट्ठीगंज के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को विद्युत साज सज्जा के साथ सजावट किया गया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित मनोहारी झांकी सजाया गया जिसमें प्रमुख रूप से कारागार में भगवान श्री कृष्ण का जन्म, बकासुर  अघासुर, पूतना एवं कंस वध , गोपियों का वस्त्र हरण, ग्वाल बालों के संग माखन चोरी, मां यशोदा को मुख में ब्रह्मांड दिखाने की झांकियां रही मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि मध्य रात्रि 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म का कार्यक्रम पूरे विधिवत सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार किया गया इस अवसर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपरांत दूध ,दही, शहद, गाय का घी, गंगाजल, पचांमृत से स्नान कराया गया और फल , पंचमेवा, मिठाई, 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया और आरती की गई इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायक सूर्य प्रकाश दुबे मुंबई  के द्वारा भजन संध्या के माध्यम से सोहर और भक्ति भजनों की भजनों की प्रस्तुति की इसमें प्रमुख रूप से जुग जुग जिया हो ललनवा,नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा, बांके बिहारी की देख छंटा, छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल, एक राधा एक मीरा, मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है आदि भजनों ने भक्ति की बहार बहाई,

      इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण जी की आरती कुमार नारायण,महापौर गणेश केसरवानी, महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी,विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,एमएलसी केपी श्रीवास्तव, रईस चंद्र शुक्ला,बीजेपी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवानी, डॉक्टर सुशील सिन्हा, पार्षद किरन जायसवाल, पूर्व पार्षद विजय वैश्य,विवेक अग्रवाल,पार्षद नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय अग्रहरि, के द्वारा किया गया इस अवसर पर दूर दूर से आए भक्तो ने भगवान श्री कृष्ण का मनमोहन श्रृंगार का दर्शन किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel