Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीएससी केंद्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का दिया गया संदेश

Published on: 01-10-2023

सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को अमली जामा पहनाने के क्रम में अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें।

महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के स्‍वप्‍न को पूरा करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी द्वारा 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया था और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

उसी के क्रम में आज सम्पूर्ण देश में विभिन्न संगठनों द्वारा सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। उपरोक्त प्रकार के कार्यक्रमों में राज्य के कॉमन सर्विस सेंटरों द्वारा हमेशा से बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया जाता रहा है।

यहां बताते चले कि भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत ये कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) डिजिटल इंडिया पहल के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। देश भर में मौजूद 5 लाख से अधिक सीएससी केंद्रों द्वारा कई बी2सी सेवाओं समेत आवश्यक सरकारी सेवाओं/लाभार्थी योजनाओं में नागरिकों का पंजीकरण समेत लाभ देने का कार्य किया जाता है।

कृषि, श्रम, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, निबंधन, राजस्व, पेंशन आदि विभागों की सेवाएं समेत वित्तीय समावेशन आदि सेवाओं में सेवा देने का कार्य किया जाता है।

सीएससी जिला प्रबंधक अभय कुमार गोंड. द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम को जनपद के 100 से अधिक सीएससी केंद्रों द्वारा अपने आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का संदेश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel