राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के
अविनाश और प्रेम विवेक ने झारखंड में चलाया सदस्यता अभियान
- एनएचआरसीसीबी-आर का संगठन विस्तार।
देवघर। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी-आर) का झारखंड में अविनाश तथा प्रेम विवेक ने सदस्यता अभियान चलाया है।
जानकारी के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुमार सिंह चंचल तथा डिवीजन मीडिया ऑफिसर देवघर प्रेम विवेक ने देवघर सहित पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया है। इस कड़ी में अशोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष झारखंड जबकि आशीष कुमार मिश्रा को जिला अध्यक्ष गोड्डा बनाया गया है। साथ ही देवघर में कई सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व को विश्वास है कि झारखंड के सभी जिलों में जल्द ही संगठन का विस्तार होगा।