Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राम-भरत का मिलन देख लीला प्रेमियों की आंखें हुई नम

Published on: 20-10-2023

रेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् द्वारा हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर आयोजित हो रही रामलीला के पांचवें दिन चित्रकूट में भरत मिलाप, श्रीराम का पंचवटी प्रवास, शूर्पनखा नासिका भंग आदि लीलाओं का सजीवता से मंचन किया गया। लीलाओं में भरतजी अयोध्यावासियों के साथ वन में जाते हैं तो इन्हें निषादराज मिलते हैं जो भरतजी के साथ इतने बड़े जनसमूह को देख कर सोचते है कि हो न हो भरतजी श्रीराम को मारने जा रहे है लेकिन भरतजी से मिलने पर उन्हें सत्यता का पता चलता है और वे भरतजी को रास्ता बताते हुए श्रीराम के पास चित्रकूट पहुंचा देते हैं। चित्रकूट में भरतजी और श्रीरामजी का मार्मिक मिलन होता है जिसे देखकर लीला प्रेमियों की आंखें भर आती हैं। भरतजी श्रीराम से अयोध्या लौट चलने की विनती करते हैं लेकिन अपने पिता को दिए वचनों का पालन करते हुए भरतजी को अपनी खड़ाऊ देते हैं जिन्हें लेकर भरतजी अयोध्या लौट जाते हैं। अगले दृश्य में एक सुन्दर नारी का रूप धर कर रावण की बहन शूर्पनखा श्रीराम से विवाह करने को कहती हैं। श्रीराम के विवाहित होने के कारण शूर्पनखा लक्ष्मणजी से विवाह करने के लिए अड़ जाती हैं और क्रोध में लक्ष्मणजी शूर्पनखा की नाक काट लेते हैं। शूर्पनखा की कटी नाक देख कर लीला प्रेमी हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं। कटी नाक लेकर शूर्पनखा भाई रावण के दरबार में पहुंचती हैं जिसे देखकर रावण अत्यंत क्रोधित हो जाता है और सीता हरण के लिए अपने मायावी मामा मारीच के साथ प्रस्थान कर जाते है। इसी के साथ पांचवें दिन की लीलाओं का समापन होता है। इससे पूर्व ने हिण्डाल्को के रिडक्शन हेड- जे.पी. नायक, तथा इलेक्ट्रिकल हेड- एचआर सिंह ने सपत्नी गणेश पूजन कर पांचवें दिन की लीलाओं का शुभारंभ किया। रामलीला परिषद् के अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि छठे दिन सीता हरण, शबरी भक्ति, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज व लंका दहन आदि लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel