Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं, सरकार आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी

Follow

Published on: 03-11-2023

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- नियुक्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए सरकार ने बनाया है कानून, नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली करने वाले संस्था और संबंधित अधिकारी जाएंगे जेल

◆ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- व्यवसायिक पशुपालन के लिए पशुपालकों को सुविधा और मार्गदर्शन दें

● राज्य में बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी क्षेत्र में नियुक्तियों का सिलसिला जारी

● सभी के सहयोग से राज्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं

● राज्य की बुनियाद को मजबूत करने का कर रहे काम

● ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

रांची (झारखंड)। राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज आपको भी नियुक्ति पत्र देने का मौका मिल रहा है। यहां आपको सिर्फ नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा के रूप में पुरानी पेंशन योजना से भी आप जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने पशु चिकित्सकों से कहा कि आज नियुक्ति पत्र को लेकर आपका जो उत्साह देखने को मिल रहा है , यह आपके कार्यों में भी हमेशा बना रहे , यह उम्मीद रखता हूं । आप अपनी दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, आपके साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी।

आज से आप सरकार के अभिन्न अंग हैं

मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सकों से कहा कि आप आज से सरकार के अभिन्न अंग बन रहे हैं। विशेषकर आप जिस सेवा से जुड़ रहे हैं, वह इस राज्य का मूल आधार है। कृषि और पशुपालन का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आय कैसे बढ़े, इसपर सरकार का विशेष फोकस है। इसमें आपको ग्रामीणों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने होंगे। सरकार के संसाधनों का बेहतर से बेहतर उपयोग कैसे हो, इसे भी सुनिश्चित करना है। आपके सहयोग से ही राज्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

हमारे किसान- पशुपालक सशक्त बनें, इसपर सरकार का विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गांव कैसे समृद्ध हों? किसान- पशुपालक कैसे सशक्त बनें ? लोग कैसे स्वस्थ रहें? इसी परिकल्पना के साथ सरकार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य कुपोषण मुक्त हो। इसके लिए हमारी सरकार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

व्यावसायिक पशुपालन अपने पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में एक और दो एकड़ जमीन का पैक बनाएं । यह जमीन पशुपालकों को लीज़ पर दें। उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराएं उन्हें मार्गदर्शन भी दें, ताकि वे व्यवसायिक पशुपालन करने के लिए आगे आएं। इससे पशुपालकों कि आय भी बढ़ेगी और अंडा- मछली इत्यादि के उत्पादन में राज्य आत्मनिर्भर होगा।

राज्य की नींव मजबूत होगी तो हर चुनौती से निपट लेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के साथी हमें कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा। इस महामारी से निजात मिली तो सुखाड़ की स्थिति झेलनी पड़ी। लेकिन, चुनौतियां के बीच सरकार राज्य की बुनियाद मजबूत करने की दिशा में लगातार काम करती आ रही है। इसी का नतीजा है कि आज राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ चला है । मेरा मानना है कि अगर बुनियाद मजबूत होगी तो हर चुनौती को आसानी से झेल लेंगे । इसी संकल्प के साथ हम अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

गरीब घर का नौजवान भी अधिकारी बनकर राज्य की कर रहा सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय नियुक्ति पत्र देना भी काफी चुनौतीपूर्ण है। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने के साथ उसे विवादों में लाने की कोशिश शुरू हो जाती है। कुछ समूह साजिश के तहत नियुक्ति प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, हमारी सरकार में जितनी भी नियुक्तियां हुई है, उसमें कोई विवाद नहीं हुआ है । आज गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवार का नौजवान भी डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनकर राज्य की सेवा कर रहा है।

नियुक्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी नियुक्ति में कोई धांधली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार ने एक कानून बनाया है,जिसमें किसी भी नियुक्ति में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की धांधली और भ्रष्टाचार की बात सामने आएगी तो संबंधित संस्था और पदाधिकारी जेल में होंगे। उन्होंने मंच से ही पशु चिकित्सकों से पूछा कि क्या आपसे किसी ने नौकरी के लिए घूस लिया है । अगर लिया है तो उसका नाम बताएं, वह जेल में होगा । यह मुख्यमंत्री का वादा है।

इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्री बादल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव श्री अबु बकर सिद्दीकी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel