Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में हुआ सम्पन्न!

Published on: 04-11-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में हुआ सम्पन्न!*

बस्ती 4 नवम्बर 2023 सू.वि., जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में सम्पन्न हुआ, जिसमें जिलाधिकारी अंद्रा वामसी तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 159 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 63, पुलिस के 30, विकास के 37, विद्युत के 12, शिक्षा के 6 तथा अन्य के 11 मामलें आये।
जिलाधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो का पारदर्शी व शुद्धीकरण जॉचने हेतु अधिकारियों की टीम गठित करके अलग-अलग बूथों पर भेंजा है और कहा कि टीम द्वारा यह निरीक्षण कर लिया जाय कि बीएलओ संबंधित बूथों पर उपस्थित हो और मतदाता फार्म 6, 7 व 8 ठीक प्रकार से भरा जा रहा हो और भरे गये फार्म को बीएलओ द्वारा समयान्तर्गत सेंण्टर पर जमा किया जाये, जिससे मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण/शुद्धीकरण का कार्य तेजी से हो सकें। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. रमाशंकर दुबे, उप जिलाधिकारी विनोद पाण्डये, पीडी राजेश झा, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप कुमार, डीएसओ सत्यवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस शेषमणि उपाध्याय, आलोक प्रसाद तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने पराली प्रबन्धन जागरूकता प्रचार वाहन को तहसील हर्रैया से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन लोेगों को पराली/पुआल खेतों में ना जलाने हेतु प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रभारी कृषि/भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel