Latest News
FTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचार

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया जनसंवाद: जनता के समस्याओं से हुवे रूबरू

Published on: 06-11-2023

सोनौली महराजगंज।

आदर्श नगर पंचायत सोनौली में आज एक जनसंवाद कार्यक्रम आहूत किया गया, जिसमे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने उपस्थित हो कर जनता के समस्याओं को सुन सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जानकारी देते चले कि, नगर पंचायत सोनौली के लोकप्रिय हर दिल अजीज जनप्रिय वरिष्ठ समाजसेवी दीपक बाबा ने आज रविवार को शाम एसएसबी रोड स्थित एक जनसंवाद कार्यक्रम आहूत करते हुवे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया को आमंत्रित किया, मौके पर पहुचे फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुवे त्वरित कार्यवाही किया।

इस मौके पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि, दुर्घटनाओं को दावत देने वाले पिपरहिया चौराहा (महाकाल चौक) के न्यू एसएसबी बाईपास रोड के श्यामकाठ की तरफ एवं पिपरहिया गांव लिंक मार्ग पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर की स्वीकृति एवं सोनौली से जुगौली होते हुवे न्यू एसएसबी रोड तक निर्माण कार्य जल्द शुरू की जानकारी दिया।

इससे पहले भाजपा नेताओं ने दीपक बाबा को सर्वप्रथम बधाई दी एवं विधायक और ब्लॉक प्रमुख को बुके दे कर स्वागत किया। वही नन्हे नेता अभिषेक वर्मा ने बुके दे कर विधायक से आशिर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव जायसवाल, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य संजीव जायसवाल, भाजपा आईटी सेल धर्मेंद्र जायसवाल, विदेश सम्पर्क विभाग रवि वर्मा, अखिल विद्यार्थी परिषद नौतनवा प्रभारी सन्नी कुमार गुप्ता, प्रदीप पांडेय, विकास मिश्रा, सबरेआलम, जयसिंह मद्धेशिया, सुनील जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि विजय कन्नौजिया, एडवोकेट राजेश पाठक सहित तमाम कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने स्वागत किया।

सोनौली महराजगंज से अनिल उर्फ गुड्डू गुप्ता

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel