Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

प्रयागराज

Published on: 19-11-2023

स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अधिक संख्या में लोगों की मतदान में भागीदारी है आवश्यकः नन्दी

स्वस्थ लोकतंत्र में ही रहा है भारतीय जनता पार्टी का विश्वास, इसलिए चलाया जा रहा अभियानः नन्दी

वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मंत्री नन्दी ने बूथ अध्यक्षों के घर जाकर किया सम्पर्क

नए एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़वाने की अपील की

वोटर चेतना महाअभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में बूथ अध्यक्षों के घर जाकर उनसे मुलाकात किया। वहीं वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत फॉर्म भरवाकर वोट बढ़वाए जाने एवं बीएलओ, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की अपील की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि अधिक संख्या में लोग मतदान में भागीदारी करें। इसी को लेकर चुनाव आयोग द्वारा लगातार मतदाता बनाने का कार्य किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी का विश्वास स्वस्थ लोकतंत्र में ही रहा है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी लगातार मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाला दल रहा है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी अपने देशव्यापी वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से नए मतदाताओं और छूटे हुए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने के अभियान में लगी हुई है।

मंत्री नन्दी ने अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चक भटाही में बूथ संख्या 336 के बूथ अध्यक्ष जनार्दन पटेल, नन्दन तालाब नैनी में बूथ संख्या 292 के बूथ अध्यक्ष संतोष दीक्षित, कृष्णा नगर नैनी में बूथ संख्या 291 के बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, नन्दन तालाब नैनी में बथ संख्या 290 के बूथ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूरा फतेह मोहम्मद नैनी में बूथ संख्या 333 के बूथ अध्यक्ष अरविन्द मौर्या, बूथ संख्या 331 के बूथ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौर्या, लोकपुर नैनी में बूथ संख्या 328 के बूथ अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सिंह और दक्षिणी लोकपुर नैनी में बूथ संख्या 330 के बूथ अध्यक्ष गिरीश कुमार शुक्ला के घर जाकर पदाधिकारियों व परिवार के सदस्यों से सम्पर्क कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पुरुष और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म 6 और नाम संशोधन हेतु फॉर्म 8 भरवाकर बीएलओ के पास जमा करवाने की अपील की।

मंत्री नन्दी ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘‘वोटर चेतना महाअभियान’’ के अंतर्गत छूटे हुए मतदाताओं से चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने फार्म -6 भरकर बीएलओ को देने अथवा आनलाइन फॉर्म भर कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की।
मंत्री नन्दी ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, शक्ति केंद्र संयोजक अरविन्द पटेल, पंकज शर्मा, सुभाष पाण्डेय, बबलू तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, सुमित वैश्य, अंकुर अग्रवाल, रंजना रस्तोगी, गीता श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, अभिषेक तिवारी, भोला पटेल, नितिन केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel