Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

प्रयागराज

Published on: 27-11-2023

कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली के पावन पर्व पर कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में बलुआघाट यमुना तट पर स्थित बारादरी पर वैदिक आचार्य द्वारा बहुपात्रों से मां यमुना मैया की भव्य आरती की गई l आरती से पूर्व मां यमुना मैया की वेद मंत्रों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया I जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा l

कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार पांडेय एवं महामंत्री तथा उत्तर प्रदेश शासन के राज्य विधि अधिकारी शशांक शेखर पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में मां यमुना मैया की भव्य आरती के साथ मां यमुना मैया की पवित्र लहरों पर 31000 दीपदान नाव से किया गया I इस दौरान घाट पर आतिशबाजी भी की गई I बारादरी को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया l भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां यमुना मैया का दर्शन पूजन करते हुए घाट को दीपों से सजाया और दीपदान करके यमुना मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया l
ऐसा लगा जैसे लाखों सितारे जमीन पर उतर आए हों, यमुना के जल में टिमटिमाते दिए आकर्षण का केंद्र रहे I
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय ने आए हुए अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन किया l
यमुना मैया की भव्य आरती, दीपदान के साथ ही उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के नामचीन कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया I
इस अवसर पर मुख्य आरती करने के पश्चात उत्तर प्रदेश शासन के अपर शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति की परंपरा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व हैl देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर श्रीहरि के जागरण के पश्चात कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवतागण दीपावली मनाते हैं, इसीलिए इस दिन को देव दीपावली के नाम से जाना जाता हैI आज के दिन पवित्र नदियों के तट पर दीपदान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती हैI

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगेश शुक्ला ने कहा कि हमारे प्राचीन संस्कृत की विशेषता रही है कि हम अपने सभी तीज एवं त्यौहार को परंपरागत रूप से मानते हैंI तीज और त्योहार हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम हैI पूरा कार्तिक मास हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का मार्ग दिखाता हैI पूरा कार्तिक मास स्नान, ध्यान और दीपदान के लिए प्रसिद्ध हैI विशेष रूप से कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली का पर्व हम सबको एक नई ऊर्जा और ऊष्मा प्रदान करता हैI मैं कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति के आयोजकों को साधुवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने पूरे मासपर्यंत यहां स्नान, दान, ध्यान, दीपदान करने आने वाले श्रद्धालुओं की पूरे निष्ठा के साथ सेवा की है और पूरे वर्ष पर्यंत यही एकमात्र संस्था है जो बलुआघाट में मां यमुना मैया की प्रत्येक दिन आरती-पूजन करके समाज को जोड़ने का काम करती है I
इस अवसर पर महोत्सव के सहसंयोजक सुरेंद्र सिंह, प्रतीक त्यागी, कृष्ण गोपाल पांडेय, राजेश केसरवानी,प्रवीण केसरवानी, मुन्नू लाल, गोपाल कृष्ण पांडेय, आर.पी.शास्त्री, महेंद्र सिंह, शिवनाथ केसरवानी, राज अग्रहरी, कृष अग्रहरी, दत्तात्रेय पांडेय, रामचंद्र अग्रहरी, कृपाशंकर कुशवाहा, सनी केसरी, पप्पू जायसवाल, अंगज सोनकर आदि प्रमुख रूप से कार्यक्रम में सहयोगी रहे I

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel