Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रयागराज माघमेला 2024

Published on: 29-11-2023

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा की रेती पर बसने वाले माघ मेले की तैयारियां शुरू हो गयी है। जनवरी 2024 में शुरू होने वाले माघ मेले की तैयारियों के सिलसिले में मेला क्षेत्र में पुलिस विभाग की तरफ से तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। आज दिनांक 29-11-2023 को माघ मेला, पुलिस लाइन्स के लिए अधिकारियों ने मिलकर भूमि पूजन किया। पुलिस विभाग के इस भूमि पूजन के साथ ही पुलिस लाइन के निर्माण के लिए भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

माघ मेला क्षेत्र में पुलिस लाइन के अलावा थाना, चौकी, चेकिंग पॉइंट, फायर स्टेशन आदि का भी निर्माण करवाया जाता है। प्रत्येक वर्ष लगने वाले माघ मेला की तैयारियों के प्रारम्भ होने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसके पश्चात मेला क्षेत्र में पुलिस थानों और पुलिस चौकियों के निर्माण के कार्य भी प्रारम्भ हो जायेंगे, साथ ही मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी शुरू कर दी जायेगी।

महाकुम्भ मेला वर्ष 2024-25 में प्रयागराज में आयोजित होना है, इसके ठीक पहले जनवरी 2024 से शुरू होने वाले माघ मेला को पुलिस कुम्भ मेला के अभ्यास के रूप में आयोजित करने जा रही है। इस माघ मेला की तैयारी पिछले माघ मेला से बेहतर बनाने के लिए पुलिस आयुक्त की तरफ से विशेष रणनीति के तहत योजना बनाई जा चुकी है। माघ मेला-2024 के प्रमुख स्नान पर्व क्रमशः मकर संक्रांति (15 जनवरी), पौष पूर्णिमा(25 जनवरी), मौनी अमावस्या(09 फरवरी), बसंत पंचमी(14 फरवरी), माघी पूर्णिमा(24 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि(08मार्च) के तहत माघ मेला के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी।

पुलिस अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया भूमि पूजन

आज दिनांक 29-11-2023 को अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी तथा अन्य पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं माघ मेला से जुड़े अधिकारियों ने विधि-विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माघ मेला क्षेत्र मे त्रिवेणी रोड पर पुलिस लाइन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने माघ मेला के निर्विघ्न रूप से प्रारम्भ होने तथा उसके सकुशल सम्पन्न होने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel