Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी!

Published on: 04-12-2023

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी!*

बस्ती – जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कलेक्टेªट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। उन्होने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि एक वर्ष से अधिक के मुकदमें कोर्ट में लम्बित है, उन्हें तत्काल नियमानुसार निस्तारित किया जाय। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाय।
उन्होने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि सड़क पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में संरक्षित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि ठण्ड के दृष्टिगत जरूरतमंद व्यक्तियों को समय से कम्बल वितरित कर दिया जाय। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियमानुसार पट्टा आवंटन का कार्य शतप्रतिशत सुनिश्चित किया जाय। धारा 133, 145, 116 व 167 के मामलों में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश संबंधित को दिया।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोआपरेटिव बैंक आरसी की वसूली में तेजी लायी जाय और अगली बैठक में बैंक से संबंधित अधिकारी व लीड बैंक मैनेजर की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा बताया गया कि ओटीएस के माध्यम से रू0 30 करोड की वसूली की गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि योजनान्तर्गत शतप्रतिशत वसूली की जाय।
       बैठक में अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, विनोद कुुमार पाण्डेय, शत्रुहन पाठक, आशुतोष तिवारी, एआरटीओ पंकज कुमार, एआरएम आयुष भट्नागर, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel