Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लें संकल्पः नन्दी

Published on: 09-12-2023

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लें संकल्पः नन्दी

योजनाओं से वंचित अंतिम पंक्ति के लोगों को लाभान्वित करने का किया जा रहा पूरा प्रयास

मंत्री नन्दी ने शहर दक्षिणी विधानसभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

देश की समृद्ध विरासत को सहेजने और विस्तारित करने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्रीः नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारत को सशक्त करने के संकल्प के साथ शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के आज प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के तुलसीपुर में पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने उपस्थित लोगों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन एवं लाभार्थियों के साथ हुए संवाद को सुना।
इस दौरान मंत्री नन्दी ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए।
मंत्री नन्दी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा है, जो आज लोगों की सबसे बड़ी जरूरत है। महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना और हर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए हर घर नल, नल में जल जैसी योजनाएं संचालित की हैं। रेलवे लाइन का दोहरीकरण, गांव-गांव में विद्युतीकरण, हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था, मु्फ्त राशन जैसी योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है, जो लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान सभी ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। मंत्री नन्दी ने कहा कि हम सभी को अपने देश की समृद्ध विरासत पर गर्व है। जिसे सहेजने और विस्तारित करने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी, संयोजक ज्ञानेश्वर शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, आनन्द श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, पार्षद ओ.पी. द्विवेदी जी, श्रीमती किरन जायसवाल, साहिल अरोरा, नरेश कुन्द्रा, मण्डल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, किशोरी लाल जायसवाल, रणविजय सिंह, दिलीप केसरवानी, कार्यक्रम मण्डल संयोजक सुमित वैश्य आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel